सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’

WhatsApp Channel Join Now
सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्त सेवा विभाग को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

वित्त सेवा विभाग ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सभी व्यवहार्य प्रशासनिक भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करते हुए 2,576 स्थानों पर कुल 61.50 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम चालू करके शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के मद्देनजर डीएफएस को 05 नवंबर को भारत मंडपम में ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ के अंतर्गत द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये पुरस्कार केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सर्वाधिक भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की श्रेणी में प्रदान किया गया है। इस योजना के अंगर्तत केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में सबसे अधिक इमारतों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए रेल मंत्रालय ने पहला स्थान हासिल कर ये पुरस्कार हासिल किया है।

---------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story