सिंधुदुर्ग-नवी मुंबई के बीच 16 नवंबर से रोजाना उड़ान

WhatsApp Channel Join Now
सिंधुदुर्ग-नवी मुंबई के बीच 16 नवंबर से रोजाना उड़ान


मुंबई, 14 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग और नवी मुंबई के बीच 16 नवंबर से नियमित विमान सेवा शुरू होगी। फ्लाई 91 एयरलाइन की यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। सिंधुदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री नितेश राणे ने बताया कि सीधी हवाई कनेक्टिविटी से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

राणे ने कहा कि सिंधुदुर्ग को पर्यटन जिले के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 1999 में तत्कालीन मंत्री नारायण राणे ने चिपी-वेंगुर्ला हवाई अड्डे की पहल की थी। शुरुआत में यहां से विमान सेवाएं संचालित हुईं, लेकिन तकनीकी कारणों से बंद हो गईं। अब हवाई अड्डे को पूरी क्षमता से शुरू करने के लिए सड़क संपर्क, बिजली आपूर्ति और नाइट लैंडिंग जैसी बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विमान सेवा को आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाने के लिए राज्य सरकार ने वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story