क्रेडिफिन लिमिटेड ने गुजरात में परिचालन शुरू करने का किया ऐलान

WhatsApp Channel Join Now

क्रेडिफिन लिमिटेड ने गुजरात में परिचालन शुरू करने का किया ऐलान


नई दिल्‍ली, 30 जुलाई (हि.स)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) क्रेडिफिन लिमिटेड (पूर्व नाम पीएचएफ लीजिंग लिमिटेड) ने बुधवार को गुजरात में अपने संचालन की शुरुआत करने का ऐलान किया। इसके साथ ही क्रेडिफिन लिमिटेड का परिचालन अब देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होने लगा है।

क्रेडिफिन लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि वह अगस्त, 2025 से गुजरात के पांच प्रमुख शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत और वडोदरा में अपने संचालन की शुरुआत करेगी। कंपनी इन शहरों में ई-रिक्शा, ई-लोडर और इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ऋण खंड की पेशकश करेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शल्य गुप्ता ने कहा, “क्रेडिफिन भारत की हरित परिवहन क्रांति में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार है। उन्‍होंने बताया कि यह ई-रिक्शा एवं ई-लोडर खंड में मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) की एक स्थापित साझेदार है। गुप्‍ता ने आगे कहा, “गुजरात हमारे लिए एक रणनीतिक अवसर पेश करता है, जहां हम स्थानीय ईवी डीलरशिप, ओईएम और वित्तीय प्रौद्योगिकी के साथ मिलकर एकीकृत वित्तीय समाधान प्रदान कर सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक गुजरात के सभी प्रमुख शहरों में उपस्थित होना है। क्रेडिफिन शुरुआत में गुजरात में 30 से 40 कर्मचारियों को नियुक्त करेगी, जो अगले वर्ष के अंत तक बढ़कर 100 तक पहुंच जाएगी। क्रेडिफिन लिमिटेड मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सूचीबद्ध है। यह कंपनी 1998 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में भी पंजीकृत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771471 Articles

Share this story