कोयला मंत्रालय ने खनिज अनुदान नियम 1960 में किया संशोधन, एजेंसियों की मान्यता अवधि 3 से 5 साल तक बढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
कोयला मंत्रालय ने खनिज अनुदान नियम 1960 में किया संशोधन, एजेंसियों की मान्यता अवधि 3 से 5 साल तक बढ़ाई


कोयला मंत्रालय ने खनिज अनुदान नियम 1960 में किया संशोधन, एजेंसियों की मान्यता अवधि 3 से 5 साल तक बढ़ाई


ई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। कोयला मंत्रालय ने खनिज अनुदान नियम, 1960 में संशोधन किया और मान्यता प्राप्त अन्वेषण एजेंसियों तथा खनन योजना तैयार करने वाली एजेंसियों की मान्यता अवधि तीन से 5 साल तक बढ़ा दी है।

कोयला मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया है कि मंत्रालय ने 17 नवंबर, 2026 की जीएसआर 999(ई) अधिसूचना के द्वारा खनिज अनुदान (तृतीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए गए हैं। इसके तहत मान्यता प्राप्त अन्वेषण एजेंसियों (एपीए) और खनन योजना तैयार करने वाली एजेंसियों (एमपीपीए) के लिए मान्यता चक्र को तीन से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि ये सुधार आवधिक मूल्यांकनों और पुनः मान्यता प्रक्रियाओं की संख्या कम करेगा, जिससे मान्यता प्राप्त एजेंसियों को बार-बार मूल्यांकन और मान्यता में लगने वाला समय बचेगा। मंत्रालय ने बताया कि मान्यता की लंबी वैधता भूवैज्ञानिक रिपोर्ट और खनन योजनाओं की तैयारी में निरंतरता सुनिश्चित करेगी, जो कोयला और लिग्नाइट ब्लॉकों के संचालन में लाने के लिए आवश्यक शर्तें हैं।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि यह सुधार कोयला क्षेत्र में व्यापार करने में सरलता और विश्वास-आधारित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782121 Articles

Share this story