कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 146.64 गुना हुआ सब्सक्राइब

WhatsApp Channel Join Now
कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 146.64 गुना हुआ सब्सक्राइब


कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 146.64 गुना हुआ सब्सक्राइब


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को 146.64 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक इस आईपीओ के तहत की गई 78,35,821 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 114,90,37,400 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 267.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 240.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, खुदरा निवेशकों के खंड को 41.15 गुना अभिदान मिला।

इसके पहले कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने गुरुवार को एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए। इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) इसमें शामिल थी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 402-424 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में गठित कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स एकीकृत खनन सेवा प्रदाता कंपनी है। इसकी अपनी कोई खदान नहीं है लेकिन ये अपने ग्राहकों को खनन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देती है। यह कंपनी 1,911 गाड़ियों, प्लांट और मशीनरी का बेड़ा चलाती है। इसके अलावा ये महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी समेत कई ग्राहकों को सर्विस देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story