सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी मामूली कमजोरी
नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना नजर आ रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना (24 कैरेट) और जेवराती सोना (22 कैरेट) आज 510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
भाव में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी सांकेतिक कमजोरी होने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेंटिमेंट्स में सुधार होने की वजह से सोना के भाव में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 2,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।दूसरी ओर, चांदी के भाव में पिछले सप्ताह की तुलना में गिरावट आ गई। एक सप्ताह के कारोबार में चांदी का भाव 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

