सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में आई तेजी का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। वहीं, चांदी के भाव में आज लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 1,080 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
भाव में हुए इस बदलाव के बाद ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

