सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

WhatsApp Channel Join Now
सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं


सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं


नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सितंबर के आखिरी दिन आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भाव में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story