सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

WhatsApp Channel Join Now
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत


नई दिल्ली, 06 जून (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोने के भाव 350 से 380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं, जबकि चेन्नई में सोने की कीमत में 300 से 310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। हालांकि गिरावट के बावजूद चेन्नई देश का सबसे महंगा सोना बाजार बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी नरमी देखने को मिली और इसका भाव 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गया।

कीमतों में आई इस कमी के बाद देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,720 रुपये से 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,740 रुपये से 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चांदी की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में इसका भाव घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

दक्षिण भारत के प्रमुख बाजार चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है, जो देश में सबसे अधिक कीमत है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,42,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसी प्रकार बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

अन्य प्रमुख बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल कीमतों में आई नरमी से आभूषण खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों के आधार पर सोने-चांदी के भाव में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story