घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग


-एक सप्ताह में सोने के भाव में 2,960 रुपये तक की गिरावट

नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज के कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार में हाजिर सोना 510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज के कारोबार में 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती नजर आ रही है। सोने के भाव में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये से लेकर 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,38,350 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आए उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें, तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसके विपरीत चांदी के भाव में पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,080 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story