पांच दिन की कमजोरी के बाद सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

WhatsApp Channel Join Now
पांच दिन की कमजोरी के बाद सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट


नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। लगातार पांच दिन की कमजोरी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज भी कमजोरी बनी हुई है। सोना आज 470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आज 0.24 प्रतिशत उछल कर 4,709.27 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी आज लुढ़क कर 75.96 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

आज की इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में आई गिरावट के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story