अक्षय तृतीया के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

WhatsApp Channel Join Now
अक्षय तृतीया के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक


नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीय के पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज सोना 1,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। हालांकि अंतरारष्ट्रीय बाजार में आज फिजिकल गोल्ड 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,833.56 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह चांदी भी आज 79.28 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बिक रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आई कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,340 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story