सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

WhatsApp Channel Join Now
सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक


नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। एक दिन की गिरावट के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज शुक्रवार की तुलना में 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी कीमत में भी कल की तुलना में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी के भाव में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिजिकल गोल्ड आज 4,777.17 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है, जबकि चांदी का हाजिर भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,39,660 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,510 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,39,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story