सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

WhatsApp Channel Join Now
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक


नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख लगातार जारी है। आज शनिवार के कारोबार में हाजिर सोने के भाव में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। वहीं चांदी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है।

कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे लुढ़क कर 1,48,900 रुपये से लेकर 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,36,540 रुपये से लेकर 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना के भाव में आज गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सिंगापुर गोल्ड एक्सचेंज में आज हाजिर सोना 4,663.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। लंदन सिल्वर मार्केट में हाजिर चांदी की कीमत आज 72.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,49,050 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story