कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

WhatsApp Channel Join Now
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव


नई दिल्ली,17 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के भाव में यह बढ़ोतरी मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों की वजह से देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3.94 डॉलर यानी 3.72 फीसदी उछलकर 109.9 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मई के बाद पहली बार ब्रेंट ऑयल का रेट इस स्तर पर पहुंचा है। वहीं, कारोबार के अंत में डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) 3.44 डॉलर यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 101.4 डॉलर प्रति बैंरल पर बंद हुआ है।

अमेरिकी सरकार ने रूस और ईरान से सबसे अधिक तेल और गैस खरीदने वाले पांच देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने से राहत दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'सैनक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' (ग्रेहम एक्ट) के तहत रूस और ईरान से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के प्रावधानों पर अस्थायी राहत की घोषणा की।

आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन जंग के चलते कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने का जोखिम निरंतर बढ़ रहा है। इस साल पहले ही सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7.5 प्रति लीटर तक इजाफा किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story