ब्रजेश कुमार सिंह केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
ब्रजेश कुमार सिंह केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स)। केंद्र सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह के. सत्यनारायण राजू का स्थान लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ब्रजेश कुमार सिंह को बेंगलुरु मुख्यालय स्थित केनरा बैंक एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 30 अप्रैल, 2029 तक प्रभावी रहेगी।

ब्रजेश कुमार सिंह वर्तमान में इंडियन बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह 30 अप्रैल, 2029 सेवानिवृत्ति की आयु तक इस पद पर कार्य करेंगे। वह के. सत्यनारायण राजू की जगह लेंगे, जो दिसंबर 2025 में अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने दिसंबर 2025 में केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पद के लिए सिंह के नाम की सिफारिश की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story