बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का आईपीओ दूसरे दिन 3.98 गुना हुआ सब्सक्राइब

WhatsApp Channel Join Now
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का आईपीओ दूसरे दिन 3.98 गुना हुआ सब्सक्राइब


बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का आईपीओ दूसरे दिन 3.98 गुना हुआ सब्सक्राइब


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बोली लगाने के दूसरे दिन शेयर बाजार बंद होने तक कुल 3.98 गुना (लगभग 4 गुना) सब्सक्राइब हुआ है।

स्टॉक एक्सचेंज पर शुक्रवार को उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने कुल 1,65,33,012 शेयरों के मुकाबले 6,25,74,512 शेयरों के लिए अपनी बोलियां लगाई हैं। शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई के जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) का हिस्सा 6.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि खुदरा हिस्सा 3.02 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा गैर-संस्थागत हिस्सा 1.8 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का 183.06 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 अक्टूबर को निवेशकों के निवेश के लिए खुला था, जो 2 नवंबर, 2026 को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 78-82 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स ने एंकर निवेशकों से लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाये थे।

उल्लेखनीय है कि यह कंपनी एक स्टील प्रोसेसिंग सेंटर है, जो स्टील कॉइल्स को वैल्यू-एडेड प्रोसेस्ड स्टील उत्पादों में बदलने का काम करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story