बीएलएस इंटरनेशनल ने 2026-27 की दूसरी तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बीएलएस इंटरनेशनल ने 2026-27 की दूसरी तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन


बीएलएस इंटरनेशनल ने 2026-27 की दूसरी तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन


-कंपनी ने जुलाई-सितंर दूसरी तिमाही में 973 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। सरकार और नागरिकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं तकनीक आधारित सेवाओं की मुख्य ग्लोबल पार्टनर बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त होने वाले जुलाई-सितंबर तिमाही और छमाही के लिए अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणाम की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 973 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड समेकित राजस्व दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि है।

बीएलएस इंटरनेशनल ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में विकास की मजबूत गति को जारी रखा। पहली छमाही के दौरान कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 28.7 फीसदी बढ़कर 1,863 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एबिटा 20 फीसदी बढ़कर रु 500 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया। ये आंकड़े कंपनी के निरंतर व्यवसायिक विकास और संचालन के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने ऑटोमेशन, सुरक्षित बुनियादी ढांचे और रणनीतिक साझेदारियों में निवेश के जरिए अपने एआई-आधारित तकनीकी इकोसिस्टम को और मजबूत करने की घोषणा की है। इन पहलों से कंपनी की परिचालन दक्षता बढ़ रही है, डेटा सुरक्षा मजबूत हो रही है और आवेदकों के अनुभव में सुधार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीएलएस इंटरनेशनल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने दुनियाभर में अपने वीजा, कांसुलर और नागरिक सेवा व्यवसायों के माध्यम से पांच सौ मिलियन से अधिक आवेदन प्रसंस्कृत किए हैं। वही, दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी को सीएमएमआई लेवल 5 का दर्जा भी मिला। इसके साथ ही, कंपनी के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आईएसओ सर्टिफिकेशन और एक मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क भी मौजूद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772568 Articles

Share this story