भारत स्टील 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अगले आदेश तक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
भारत स्टील 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अगले आदेश तक स्थगित


भारत स्टील 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अगले आदेश तक स्थगित


नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स)। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर भारत स्टील 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।

इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि भारत स्टील 2026 सममेलन को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस्पात उद्योग पर आधारित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-सह प्रदर्शनी 16-17 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाला था।

मंत्रालय ने कहा कि ये निर्णय मौजूदा पश्चिम एशिया संकट सहित उभरती वैश्विक स्थिति के कारण हितधारकों को हो रही असुविधा और कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम की संशोधित तिथियों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

इस्पात मंत्रालय ने कहा कि भारत स्टील 2026 का आयोजन 16–17 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रस्तावित था। मंत्रालय इस कार्यक्रम के प्रति सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित समर्थन, सहयोग एवं रुचि की सराहना करता है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि संपूर्ण इस्पात इकोसिस्टम के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में परिकल्पित किया गया था, जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों को एक ही छत के नीचे लाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story