बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 271-285 रुपये प्रति शेयर

WhatsApp Channel Join Now
बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 271-285 रुपये प्रति शेयर


नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 अगस्त को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 14 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 271-285 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

इंजीनियरिंग कास्टिंग और मिश्रधातु इस्पात उत्पाद बनाने वाली कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के 10 फेस वैल्यू वाले इस निर्गम में 93 करोड़ रुपये तक के 33 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 208.62 करोड़ रुपये के 73.20 लाख शेयर मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में बिक्री के लिए रखे जाएंगे। कंपनी की योजना इस इश्यू से 302 करोड़ रुपये जुटाने की है।

कंपनी ने बताया कि इस निर्गम का 50 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। कंपनी ने बतायाा कि शेयर एनएसई और बीएसई पर 19 अगस्त को लिस्ट होंगे।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी है। 1995 में बनी ये कंपनी यह कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में माहिर है। ये कंपनी खास औद्योगिक कामों के लिए प्रिसीशन इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाती है, जिनमें मेटल रोल, इंजीनियरिंग कास्टिंग, अलॉय स्टील प्रोडक्ट, फोर्जिंग इंगॉट और शाफ्ट शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story