(अपडेट) एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड और अंजलि लैबटेक को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड और अंजलि लैबटेक को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी


(अपडेट) एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड और अंजलि लैबटेक को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी


नई दिल्‍ली, 20 फरवरी (हि.स)।एपीपीएल कंटेनर्स और अंजलि लैबटेक को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से आखिरी मंजूरी मिल गई है। सेबी की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक इन सभी कंपनियों ने सितंबर से अक्टूबर के बीच सेबी के समक्ष अपने ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे।

एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड आईपीओ

भावनगर की एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 25 सितंबर, 2025 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के कागजात फाइल किए थे।

एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड के आईपीओ में 12,50,000 इक्विटी शेयर तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स– हसमुखभाई मेघजीभाई विराडिया, वल्लभभाई मेघजीभाई विराडिया, मनीषाबेन विराडिया, वैभव वल्लभभाई विराडिया, सरिताबेन विराडिया, एकताबेन वैभवभाई विराडिया, तेजसभाई वल्लभभाई विराडिया और तीर्थराज हसमुखभाई विराडिया द्वारा 25,60,000 शेयर तक का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है।

ये एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसका मेन फोकस कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर है। एपीपीएल कंटेनर्स लिमिटेड गुजरात के भावनगर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से काम करती है। अपने मेन मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स के अलावा, कंपनी ने हाल ही में फिस्कल 2026 में कंटेनर लीजिंग सर्विस शुरू की हैं, जो अपने क्लाइंट्स की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए फ्लेक्सिबल लीजिंग ऑप्शन देती है।

अंजलि लैबटेक आईपीओ

अंजलि लैबटेक लिमिटेड को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 6 अक्टूबर, 2025 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के कागजात फाइल किए थे।

अंजलि लैबटेक लिमिटेड सस्टेनेबल डायमंड टेक्नोलॉजी में एक ग्लोबल पायनियर है, जो हाई-क्वालिटी लैब ग्रोन डायमंड, एक्सक्लूसिव लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी, एडवांस्ड डायमंड सेमीकंडक्टर मटीरियल और माइक्रोवेव प्लाज़्मा सीवीडी सिस्टम बनाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Share this story