एयर इंडिया बनी बेस्ट एयरलाइन, स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में मिले तीन बड़े सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
एयर इंडिया बनी बेस्ट एयरलाइन, स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में मिले तीन बड़े सम्मान


- स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स में एयर इंडिया को भारत की 'बेस्ट एयरलाइन' का खिताब

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया देश की सर्वश्रेष्ठ विमानन कंपनी बन गई है। स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में कंपनी ने तीन बड़े सम्मान हासिल किए हैं। एयर इंडिया ने 2026 की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद इंडिगो और अकासा एयर का स्थान है।

एयर इंडिया ने शनिवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में हमें तीन बड़े सम्मान मिले हैं, जो हमारे बदलाव की प्रक्रिया में एक और अहम पड़ाव है। कंपनी को 'भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन' और 'भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन स्टाफ' का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कंपनी को बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास के लिए स्काईट्रैक्स 4-स्टार एयरलाइन सर्टिफ़िकेशन मिला है। इससे पहले एयर इंडिया की रेटिंग 3-स्टार थी।

कंपनी के मुताबिक इन सम्मानों में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन’ और ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन स्टाफ’ के साथ बिजनेस क्लास और इकॉनमी क्लास के लिए स्काईट्रैक्स 4-स्टार एयरलाइन सर्टिफिकेशन शामिल हैं। एयरलाइन ने कहा कि हम आगे के काम पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, हम अपने लोगों, उत्पादों, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस में निवेश करना आगे जारी रखेंगे, ताकि हम भारतीय दिल वाली एक वर्ल्ड-क्लास ग्लोबल एयरलाइन बना सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story