ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।
पश्चिम एशिया संकट के दौरान ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज नीतिगत ऐलान करने वाला है। इस ऐलान के पहले अमेरिकी बाजार में निवेशक सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,716.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 105.35 अंक यानी 0.47 प्रतिशत उछल कर 22,479.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 233.69 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की छलांग लगा कर 47,226.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान सकारात्मक माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,403.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,974.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 166.91 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,730.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 4,033.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.18 प्रतिशत फिसल कर 25,823 अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,732.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,987.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 224.13 अंक यानी 3.97 प्रतिशत उछल कर 5,864.61 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह निक्केई इंडेक्स 1,329.61 अंक यानी 2.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,030 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 479.54 अंक यानी 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,316.11 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 84.55 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,106.84 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.18 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,450.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

